चम्पावत, अगस्त 10 -- Champawat News: लोहाघाट। स्वतंत्रता दिवस पर लोहाघाट में प्रभात फेरी निकाली जाएगी। सोमवार को पालिकाध्यक्ष गोविंद वर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में विचार विमर्श किया गया। एसडीएम नीतू डांगर ने बताया कि सुबह साढ़े बजे से प्रभात फेरी कालू सिंह चौराहा, स्टेट बैंक, शीतला माता मंदिर, पीजी कॉलेज रोड, राय चक्की, मीना बाजार, एसडीएम कोर्ट चौराहा,हथरंगिया, खड़ी बाजार, गांधी चौक, स्टेशन बाजार तक निकलेगी। प्रभात फेरी के समय वाहनों का संचालन बंद रहेगा। बैठक में ईओ सौरभ नेगी, दर्जा धारी सुभाष बगौली, निर्मल माहरा, दिनेश सुतेड़ी, आशीष राय, प्रशांत वर्मा, डॉ. बंशीधर जोशी, हेम उप्रेती रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...