चम्पावत, अगस्त 8 -- Champawat News: जगदीश राय, लोहाघाट। प्रेमनगर पाटन में महिलाओं ने पंचायत घर में स्वच्छता अभियान चलाया। महिलाओं ने पंचायत भवन के आसपास झाड़ी कटान के साथ ही कूड़े का निस्तारण किया। इस दौरान महिलाओं ने ग्रामीणों को अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। अभियान में भावना गड़कोटी, पुष्पा पाटनी, नीरू बिष्ट, सुनीता फर्त्याल, कमला देवी, राजेश्वरी जोशी, अनीता पाटनी, हेमा रौतेला, निर्मला रौतेला आदि महिलाएं शामिल रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...