चम्पावत, नवम्बर 21 -- Champawat News: चम्पावत। अदालत ने स्मैक तस्करी के दो दोषियों को सजा सुनाई है। दोनों दोषियों पर जुर्माना भी लगाया गया है। जुर्माना नहीं देने पर अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी। अगस्त 2022 में चेकिंग के दौरान पुलिस ने उचौलीगांव गांव के पास से बिहारीपुर, भोजीपुरा, बरेली निवासी मोहम्मद इस्लाम के पास से 60.60 ग्राम और मोहम्मद साहिल से 40.60 ग्राम स्मैक बरामद की। दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद विशेष सत्र न्यायाधीश अनुज कुमार संगल ने मोहम्मद इस्लाम को पांच वर्ष कैद, 70 हजार रुपये जुर्माना और मोहम्मद साहिल को चार वर्ष की सजा और 50 हजार रुपये अर्थदंड लगाया। अभियोजन पक्ष की ओर से डीजीसी विद्याधर जोशी ने पैरवी की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...