Champawat News: स्त्री रोग विशेषज्ञ ने इस्तीफा दिया
चम्पावत, अगस्त 13 -- Champawat News: चम्पावत। जिला अस्पताल में तैनात स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अभिषेक मजूमदार ने इस्तीफा दे दिया है। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने लोहाघाट की स्त्री रोग विशेषज्ञ की रोस्टर के अनुसार ड्यूटी लगाई है। उनके इस्तीफे के बाद स्वास्थ्य विभाग ने वैकल्पिक व्यवस्था की है। सीएमओ डॉ.देवेश चौहान ने बताया कि उप जिला चिकित्सालय लोहाघाट में तैनात स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. मोनिका गिरी सप्ताह में तीन दिन मंगलवार, गुरुवार और शनिवार जिला चिकित्सालय चम्पावत में सेवाएं देंगी। उन्होंने बताया कि वैकल्पिक व्यवस्था अग्रिम आदेश तक की जा रही है। यह भी पढ़ें- Champawat News: जिला अस्पताल के स्त्री रोग विशेषज्ञ ने इस्तीफा दिया
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.