चम्पावत, जुलाई 5 -- Champawat News: जगदीश, लोहाघाट। उपजिला अस्पताल लोहाघाट में स्त्री रोग विशेषज्ञ के स्थानांतरण को रोकने की मांग पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य सचिन जोशी ने डीएम को ज्ञापन दिया। पूर्व जिला पंचायत सदस्य सचिन जोशी ने डीएम मनीष कुमार को चंपावत में जाकर दिए ज्ञापन में कहा कि उप जिला अस्पताल लोहाघाट में पाटी, गुमदेश, बाराकोट क्षेत्र की जनता के साथ समस्त लोहाघाट की जनता निर्भर है। अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ डाक्टर मोनिका गिरी के स्थानान्तरण के आदेश अन्य जनपद में किये जाने से समस्त क्षेत्र की जनता में भारी आक्रोश है। लोगों के अनुसार उक्त चिकित्सक द्वारा अस्पताल में उत्कृष्ट सेवाएं दी जा रही हैं। यह भी पढ़ें- Haldwani News: एसटीएच के वरिष्ठ चिकित्सकों के तबादलों का व्यापार मंडल ने किया विरोध

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...