चम्पावत, अगस्त 24 -- Champawat News: जगदीश, लोहाघाट। अभिभावक संघ ने जीआईसी किमतोली में कूड़ादान लगाने की मांग की है। इसको लेकर संघ ने जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद अधिकारी को ज्ञापन दिया। पीटीए अध्यक्ष माधो सिंह अधिकारी ने बताया कि स्कूल में 300 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। कहा कि स्कूल में स्वच्छक नहीं है। शौचालय में स्वच्छता के अभाव में छात्राओं दिक्कत झेलनी पड़ रही है। उन्होंने स्कूल में कूड़ादान लगाने की मांग की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...