चम्पावत, अगस्त 18 -- Champawat News: चम्पावत। सीमा से लगे सौराई के भनार नदी में पैदल पुलिया का निर्माण किया जाएगा। भनार नदी में पुल नहीं होने के कारण तोक के ग्रामीणों को काफी परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। विशेषकर बरसात के मौसम में ग्रामीणों का शेष दुनिया से संपर्क कट जाता था। ग्रामीणों की मांग पर जिला प्रशासन ने भनार में पैदल पुलिया और पहुंच संपर्क मार्ग के निर्माण को मंजूरी दी है। लोनिवि के ईई एमसी पलड़िया के अनुसार टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...