Champawat News: सुधार परीक्षा जल्द कराने की मांग
चम्पावत, जुलाई 23 -- Champawat News: जगदीश राय, लोहाघाट। एबीवीपी की कॉलेज इकाई ने एमएससी द्वितीय सेमेस्टर की सुधार परीक्षा जल्द कराने की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने प्राचार्य के जरिए कुलपति को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में कहा गया है कि एमएससी वनस्पति विज्ञान द्वितीय सेमेस्टर की सुधार परीक्षा नहीं होने से विद्यार्थी परेशान हैं। उन्होंने 30 जुलाई तक परीक्षा कराने की मांग की। यहां शिखर वर्मा, राहुल बिष्ट, पंकज जोशी, दिया चौधरी, प्रियांशु ढेक, हिमांशु रजवार, हिमानी गहतोड़ी, करन देउपा, ऋतिक गड़कोटी, मुकेश कुमार, अभिषेक गहतोड़ी, मोहित जोशी, नीरज, यश पाटनी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.