चम्पावत, जुलाई 5 -- Champawat News: जगदीश, लोहाघाट। सुई डुंगरी-कोलीढेक मोटर मार्ग पर बंद पड़ी नालियों की सफाई और सड़क पर बने गड्ढों के सुधार का कार्य शुरू हो गया है। लोनिवि ने मार्ग पर लोडर मशीन भेजकर सफाई अभियान शुरू कराया है, जबकि क्षतिग्रस्त हिस्सों में इंटरलॉकिंग टाइल्स बिछाई जा रही हैं। ईई हितेश कांडपाल ने बताया कि मोटर मार्ग की बंद नालियों की सफाई की जा रही है। साथ ही जहां सड़क पर गड्ढे बन गए हैं, वहां इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाकर आवागमन सुगम बनाने का कार्य किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...