चम्पावत, नवम्बर 11 -- Champawat News: चम्पावत। सुंई पऊ गांव में पेयजल संकट गहरा गया है। यहां बीते एक पखवाड़े से अनियमित पेयजल आपूर्ति होने से करीब तीन हजार की आबादी को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण बसंती देवी, जानकी देवी ने बताया कि पऊ, चमनपुर, गलचौड़ा, छमनियां, चनकांडे, सातखाल और डुंगरी में महज 20 से 25 मिनट ही पानी मिल पा रहा है। इधर जल संस्थान के ईई आरपी डोबवाल ने बताया कि जेई को व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...