चम्पावत, अगस्त 30 -- Champawat News: सतीश जोशी, चम्पावत। एसएसबी की पंचम वाहिनी की ओर से सीमावर्ती गांव रौसाल में युवाओं के लिए 15 दिनी इलेक्ट्रिशयन प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया। कमांडेंट सुरेंद्र विक्रम के नेतृत्व में चिकित्सा कमांडेंट डा.विशाल बरनवाल ने प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया।यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 13 सितम्बर तक संचालित किया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान सीमावर्ती गांव रौसाल एवं आसपास के सीमावर्ती गांवों के 20 ग्रामीणों को संकल्प फाउंडेशन के प्रशिक्षकों द्वारा इलेक्ट्रीशियन ट्रेड से संबंधित विभिन्न कार्यों का व्यावहारिक एवं तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम में संकल्प फाउंडेशन संस्था से दीपक सिंह बोहरा, ब्रिजेश जोशी, सुमित सिंह मेहरा, नरेश राम, कमल सिंह, बद्री दत्त, जोगेंद्र कुमार, बलेंद्र सिंह, एसएसबी बलकार्म...