चम्पावत, अगस्त 19 -- Champawat News: योगेश जोशी, चम्पावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार को जिला अस्पताल स्थित ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट का वर्चुअल शुभारंभ करेंगे। एडीएम कृष्ण नाथ गोस्वामी ने बताया कि सीएम धामी 20 अगस्त को सुबह नौ बजे वर्चुअल शुभारंभ करेंगे। सीएमओ डॉ.देवेश चौहान ने बताया कि ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट शुरू होने से जिला चिकित्सालय में मरीजों को रक्त के विभिन्न घटक मिल सकेंगे। यह सुविधा दुर्घटना, प्रसव, सर्जरी, गंभीर बीमारी, अत्यधिक रक्तस्राव तथा अन्य आपातकालीन परिस्थितियों में उपयोगी होगी। --

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...