चम्पावत, सितम्बर 28 -- Champawat News: चम्पावत, संवाददाता। सिप्टी-सैंदर्क सड़क में पैंच वर्क का ग्रामीणों ने विरोध शुरू कर दिया है। उन्होंने सड़क में पैंच के बजाय हॉटमिक्स करने की मांग की है। इस संबंध में ग्रामीणों ने लोनिवि के ईई को ज्ञापन सौंपा है। सोमवार को सिप्टी के ग्रामीणों ने लोनिवि के ईई को ज्ञापन दिया। ग्रामीणों ने कहा कि वर्तमान में सिप्टी से सैंदर्क को जोड़ने वाली सड़क में पैंच वर्क किया जा रहा है। कहा कि सामान्य पैंच वर्क किए जाने से सड़क के लंबे समय तक टिकने की संभावना नहीं है। ग्रामीणों ने इस कार्य को तत्काल रुकवाते हुए उसके स्थान पर हॉटमिक्स किए जाने की मांग उठाई है। ज्ञापन देने वालों में ग्राम प्रधान जानकी देवी, पनी राम, महेश भट्ट, शेखर पंगरिया, प्रवीण सिंह, पूरन सिंह, गोविंद सिंह, कैलाश सिंह, दिवान सिंह आदि शामिल रहे।

हि...