चम्पावत, अगस्त 19 -- Champawat News: जगदीश राय, लोहाघाट। राज्य कर टनकपुर और नगर व्यापार मंडल की संयुक्त पहल पर सिंगल यूज प्लास्टिक के उन्मूलन पर बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान व्यापारियों प्लास्टिक के उपयोग पर रोक लगाने का संकल्प लिया। नगर पालिका सभागार में नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष मनीष जुकरिया की अध्यक्षता पर बैठक हुई। जिसमें असिस्टेंट कमिश्नर जीएसटी अखिलेश कुमार शुक्ला ने व्यापारियों को सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग में रोक लगाने के लिए जागरुक किया। उन्होंने बताया कि इसके दुष्प्रभाव दूरगामी हैं। प्लास्टिक प्रकृति को तो नुकसान पहुंचा ही रहा है,बल्कि मानव शरीर में भी पहुंच चुका है। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा ने बताया कि नगर लोहाघाट में सिंगल यूज प्लास्टिक की रोकथाम के लिए समय-समय पर जागरुकता अभियान और दुकानों में औचक निरीक्...