चम्पावत, अक्टूबर 14 -- Champawat News: चम्पावत। बाराकोट में दिव्यांग विद्यार्थियों की वार्षिक समावेशी खेलकूद प्रतियोगिता हुई। शुभारंभ बीईओ कमल भट्ट ने किया। प्रतियोगिता में 14 से 18 वर्ष के दिव्यांग विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान रस्साकसी, 400 मीटर रिले रेस, बॉल थ्रो और बोचिया आदि प्रतियोगिता हुई। गाइडेड रेस गाइड पार्टनर्स के बीच का तालमेल दर्शकों के आकर्षण का केंद्र रहा। विजेताओं को पुरस्कार दिए गए। प्रथम स्थान प्राप्त विद्यार्थी राज्य स्तर में प्रतिभाग करेंगे। आयोजन में रमेश जोशी, वंदना जोशी, विनोद प्रकाश, शोभा, पूजा, नीरज जोशी ने सहयोग दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...