चम्पावत, अक्टूबर 26 -- Champawat News: योगेश जोशी, चम्पावत। एसएसबी पंचम वाहिनी में सतर्कता जागरूकता सप्ताह शुरू हुआ। इस दौरान एसएसबी के अधिकारियों और जवानों ने वाहिनी मुख्यालय से मुड़ियानी तक छह किमी का पैदल मार्च निकाला। इसके बाद सभी को सत्यनिष्ठा और ईमानदारी की शपथ दिलाई गई। कमांडेंट सुरेंद्र विक्रम ने बताया कि जागरूकता सप्ताह एक अक्तूबर तक चलाया जाएगा। इस दौरान सत्यनिष्ठा, पारदर्शिता और जवाबदेही को बढ़ावा देने के साथ ही भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम में कमांडेंट चिकित्सा डॉ. विशाल बरनवाल, द्वितीय कमान अधिकारी आशीष कुमार, उप कमांडेंट शिव राम, सहायक कमांडेंट नवीन कुमार और केंद्रीय विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रमोद गुप्ता समेत तमाम लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Champawat News...