चम्पावत, जुलाई 4 -- Champawat News: जगदीश, लोहाघाट। ग्रामीणों ने कोली ढेक-सुंई डुंगरी सड़क में बंद नाली खोलने और सड़क में पड़े गड्डों को भरने की मांग की है। इस संबंध में शनिवार को पूर्व जिला पंचायत सदस्य सचिन जोशी ने लोनिवि के ईई हितेश कांडपाल को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा है कि सड़क में नाली बंद है। जगह जगह डामर उखड़ गया है। उन्होंने सड़क को ठीक करने की मांग की। लोनिवि के ईई ने बताया कि नालियों की सफाई और सड़क में बने गड्ढों में इंटर लाक टाइल्स लगा कर गड्ढा मुक्त करने का काम चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...