चम्पावत, अगस्त 27 -- Champawat News: जगदीश राय, लोहाघाट। ऋषेश्वर महादेव मंदिर सात दिनी श्रीमद्भागवत कथा 29 अगस्त से होगी। शुभारंभ पर कलश यात्रा निकाली जाएगी। हर दिन सुबह नौ बजे पूजन और मूल पाठ होगा। अपरान्ह ढाई बजे से कथा होगी। कथा वाचन आचार्य बृजराज पार्थ सारथी करेंगे। पांच सितंबर को भंडारे के साथ कथा का पारायण होगा। आयोजक नाथूराम राय, मुख्य यजमान लक्ष्मण पुजारी व चन्द्रशेखर बगौली ने सभी से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है। --

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...