चम्पावत, सितम्बर 3 -- Champawat News: जगदीश चंद्र, लोहाघाट। ऋषेश्वर महादेव मंदिर में सात दिनी श्रीमद्भागवत कथा में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। देर शाम तक भजन-कीर्तन हो रहे हैं। गुरुवार को व्यास आचार्य बृजराज पार्थ सारथी ने श्रीकृष्ण-रुक्मणी विवाह, रासलीला आदि का वर्णन किया। पुरोहित प्रकाश पुनेठा ने धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए। कथा के मुख्य यजमान लक्ष्मण सिंह पुजारी और चंद्रशेखर बगौली रहे। संयोजक नाथूराम राय ने अतिथियों और श्रद्धालुओं का स्वागत किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...