चम्पावत, सितम्बर 10 -- Champawat News: योगेश जोशी, चम्पावत। चम्पावत के श्यामलाताल में पर्यटकों को सुविधाएं मिल सकेंगी। श्यामलाताल में लेक फ्रंट बनाने का कार्य पूरा हो गया है। झील के आसपास 4.90 करोड़ रुपये से निर्माण किया गया है। चम्पावत के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल श्यामलाताल में पर्यटकों को अब और अधिक सुविधा मिलने लगेगी। डीएम मनीष कुमार ने बताया कि यहां कार्यदायी संस्था सीएनडीएस ने लेक फ्रंट डेवलपमेंट का निर्माण पूरा कर लिया है। निर्माण कार्य में 4.90 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। योजना के तहत श्यमलाताल झील के आसपास पर्यटकों के बैठने, टहलने, बिजली व्यवस्था तथा सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए अन्य आधुनिक अवस्थापना सुविधाओं का विस्तार किया गया है। इससे पर्यटकों को सुविधा मिल सकेगी। श्यामलाताल में लेक फ्रंट सौंदर्यीकरण कार्य का मकसद स्थानीय ...