चम्पावत, नवम्बर 6 -- Champawat News: योगेश जोशी, चम्पावत। डीएम मनीष कुमार ने शीतलहर से बचाव की तैयारी शुरू करने के निर्देश दिए हैं। बैठक में उन्होंने सार्वजनिक स्थानों पर अलाव, कंबल वितरण और रैन बसेरे समेत अन्य व्यवस्था अभी से करने को कहा। चम्पावत में डीएम मनीष कुमार ने आगामी ठंड के मौसम को देखते हुए तैयारियों की समीक्षा की। अधिकारियों को समय रहते सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाने, निराश्रित लोगों को कंबल वितरित करने, जरूरत के अनुसार अस्थायी रैन बसेरों की व्यवस्था करने को कहा। सीएमओ को स्वास्थ्य संबंधित एडवाइजरी निरन्तर जारी करते रहने को कहा। आपातकालीन सेवाओं में तैनात चिकित्सकों का विवरण तैयार रखने और आवश्यक दवाओं का पर्याप्त भंडारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। खाद्य आपूर्ति व...