चम्पावत, अक्टूबर 12 -- Champawat News: नवनीत गहतोड़ी, पाटी। पाटी मुख्यालय के ग्राम पंचायत रमक के शिवादित्य मंदिर में राम कथा शुरू हुई। शुभारंभ पर महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। कथा वाचक राजेन्द्र प्रसाद महाराज ने रामकथा का शुभारंभ किया गया। रामकथा के आयोजन से क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है। कथा श्रवण के लिए दूर-दूर श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। आयोजन में बसंत बल्लभ जोशी, भुवन जोशी, पूर्व ग्राम प्रधान मंगल मोहन जोशी, जानकी प्रसाद, नीलाम्बर अटवाल, उमेश जोशी, हरीश जोशी, केशव दत्त, तारा दत्त आदि ने सहयोग दिया। -- यह भी पढ़ें- Etawah Auraiya News: कलश यात्रा के साथ श्रीराम कथा का शुभारंभ यह भी पढ़ें- Chandauli News: नौगढ़ में कलश यात्रा के साथ श्रीराम कथा शुरू

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...