चम्पावत, अक्टूबर 11 -- Champawat News: जगदीश राय, लोहाघाट। फेडरेशन ऑफ मिनिस्टीरियल सर्विसेज एसोसिएशन के बैनर तले जिले के मिनिस्टीरियल कार्मिक 12 सूत्रीय मांगों को लेकर रविवार को देहरादून रवाना हुए। फेडरेशन ऑफ मिनिस्टीरियल सर्विसेज एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार आदि सचिव जीवन चंद्र ओली के नेतृत्व में देहरादून रवाना हुए। संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि मिनिस्टीरियल संवर्ग की 12 सूत्रीय मांगें लंबे समय से लंबित हैं, लेकिन शासन स्तर पर अब तक इन मांगों के समाधान के लिए कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। इससे कर्मचारियों में भारी आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने कहा कि अपनी लंबित मांगों के निस्तारण के लिए कर्मचारी लगातार प्रयास कर रहे हैं। इसके बावजूद सकारात्मक कार्रवाई नहीं होने के कारण अब आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ रहा है। इसी क्रम में सोमवार को...