चम्पावत, जुलाई 18 -- Champawat News: योगेश जोशी, चम्पावत। डीएम मनीष कुमार ने शारदा कॉरिडोर व अन्य कार्यो में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने शारदा कॉरिडोर, पूर्णागिरि रोपवे, आईएसबीटी समेत अन्य निर्माण कार्यों का भौतिक और वित्तीय प्रगति का परीक्षण किया। डीएम ने बताया कि टनकपुर क्षेत्र में संचालित सभी विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा हर शुक्रवार को नियमित रूप से की जाएगी। इसके लिए सभी कार्यदायी संस्थाओं को प्रतिदिन की प्रगति रिपोर्ट जिला प्रशासन को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बैठक में ककराली गेट से मां पूर्णागिरि मंदिर तक विद्युतीकरण एवं आधुनिक प्रकाश व्यवस्था, ठुलीगाड़ में प्रस्तावित बहुमंजिला पार्किंग परियोजना पर चर्चा की। बैठक में विधायक प्रतिनिधि दीपक रजवार, पालिकाध्यक्ष विपिन कुमार वर्मा, ज्येष्ठ प्रमुख भुवन पांडेय, ऊर्जा निग...