Champawat News: शारदा कारिडोर, रोपवे और आइएसबीटी के निर्माण में तेजी लाने के निर्देश
चम्पावत, जुलाई 19 -- Champawat News: टनकपुर। डीएम मनीष कुमार की अध्यक्षता में क्षेत्र में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यो और विकास योजनाओं की समीक्षा की गई। बैठक में शारदा कॉरिडोर, पूर्णागिरि रोपवे, आईएसबीटी सहित टनकपुर क्षेत्र में संचालित विभिन्न निर्माण कार्यों की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति का परीक्षण किया गया। डीएम ने अधिकारियों को टनकपुर क्षेत्र में संचालित विकास परियोजनाओं को तेजी पूर्ण करने के निर्देश दिए। डीएम ने बताया कि टनकपुर क्षेत्र में संचालित सभी विकास कार्यों, आधारभूत संरचना परियोजनाओं एवं स्वच्छता अभियानों की प्रगति और गुणवत्ता की समीक्षा अब प्रत्येक शुक्रवार को नियमित रूप से की जाएगी। इसके लिए सभी कार्यदायी संस्थाओं को प्रतिदिन की प्रगति रिपोर्ट जिला प्रशासन को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे कार्यों की सतत निगरानी ए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.