चम्पावत, नवम्बर 10 -- Champawat News: जगदीश चंद्र राय, लोहाघाट। गुमदेश क्षेत्र से लगे गांवों में वैष्णवी पर्व की धूम मची हुई है। ग्रामीण क्षेत्रों में ढोल-दमाऊं की गूंज के बीच रात्रि जागरण शुरू हो गया है। भैया दूज पर होने वाले पारंपरिक बग्वाली मेले को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह है। मंगलवार को मंदिर से विभिन्न गांवों के खाली देवी डोले गांवों में पहुंचाए गए। सीमांत मडलक गांव में मां भगवती मंदिर में 11 नवंबर को भैया दूज के दिन बग्वाली मेला लगेगा। मेले की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। मंगलवार को मंदिर से मडलक, मजपीपल, बगोटी और बुंगा गांवों के खाली डोले पहुंचाए गए। मुख्य मेले के दिन चारों गांवों के श्रद्धालु अपने-अपने देवी डोलों के साथ मां भगवती मंदिर पहुंचेंगे।मेला समिति अध्यक्ष आनंद जोशी और पूर्व प्रधान भुवन भट्ट ने बताया कि बगोटी, मजपीपल...