चम्पावत, जुलाई 13 -- Champawat News: चम्पावत। यूपीसीएल के प्रबंध निदेशक पीसी ध्यानी ने अमोड़ी में प्रस्तावित विद्युत उपकेंद्र का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान प्रस्तावित भूमि की उपयुक्तता, पहुंच मार्ग, विद्युत अवसंरचना एवं उपकेंद्र निर्माण से संबंधित आवश्यक बिंदुओं का अवलोकन किया गया। यहां मुख्य अभियंता रुद्रपुर जोन एनएस टोलिया, अधीक्षण अभियंता टनकपुर डीके जोशी, अधीक्षण अभियंता सेकेंडरी अमित कुमार कटारिया, अधीक्षण अभियंता सिविल मोहम्मद सलीम, ईई विजय कुमार सकारिया आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...