चम्पावत, अगस्त 29 -- Champawat News: जगदीश राय, लोहाघाट। पीएम श्री जीआईसी दिगालीचौड़ में पीटीए की बैठक हुई। जिसमें दूरस्थ गांवों के विद्यार्थियों को वाहन सेवा उपलब्ध कराने की मांग की गई। शनिवार को वीएमसी अध्यक्ष गोविंदी देवी की अध्यक्षता में बैठक हुई। हा कि पुंडिल, कोटसारी, कनौली, भनार समेत कई दूरस्थ गांवों के बच्चे हर दिन लंबी दूरी तय कर स्कूल पहुंचते हैं। इससे उन्हें परेशानी झेलनी पड़ रही है। बैठक में प्रधान हरीश कुमार, पूजा देवी व पूजा बोहरा, पीटीए अध्यक्ष कमल कुमार भट्ट समेत अन्य सदस्य और अभिभावक मौजूद रहे। --

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...