चम्पावत, नवम्बर 16 -- Champawat News: चम्पावत। जिला स्तरीय विज्ञान महोत्सव का पुरस्कार वितरण के साथ समापन किया गया। एपीजे अब्दुल कलाम जिला विज्ञान महोत्सव में जिले भर के बाल वैज्ञानिकों ने मॉडलों के जरिए प्रतिभा दिखाई। विज्ञान ड्रामा में राजीव नवोदय विद्यालय लोहाघाट की टीम अव्वल स्थान पर रही। जबिक जीआईसी चम्पावत दूसरे और सिंगदा हाईस्कूल तीसरे स्थान पर रहा। महोत्सव में सीनियर वर्ग में बेहतर जीवन के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता विषय पर जीआईसी भिंगराड़ा के आशीष पहले, जीआईसी चम्पावत की प्रांजल पाठक दूसरे और जीआईसी लोहाघाट के हिमांशु कुमार तीसरे स्थान पर रहे। हरित उर्जा और पर्यावरण संरक्षण विषय पर जीआईसी लोहाघाट के सचिन कुमार पहले, जीआइ्रसी पाटी के अमित मेहता दूसरे और जीजीआईसी लोहाघाट की अपूर्वा पांडेय तीसरे स्थान पर रही। यह भी पढ़ें- Champawat New...