चम्पावत, सितम्बर 22 -- Champawat News: योगेश जोशी, चम्पावत। डीएम मनीष कुमार ने 25 सूत्रीय कार्यक्रम की समीक्षा। उन्होंने विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। कम प्रगति वाले विभागों को विशेष कार्य योजना तैयार करने को कहा। डीएम ने ग्रामीण विकास, कृषि, उद्यान, पशुपालन, स्वास्थ्य, शिक्षा, समाज कल्याण, पेयजल, स्वरोजगार, महिला एवं बाल विकास सहित विभिन्न विभागों को सूचना पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए। बैठक में प्रभारी सीडीओ अजय सिंह, एसडीएम बीसी पंत, एपीडी विम्मी जोशी, डीईएसटीओ दीप्तकीर्ति तिवारी, एसीएमओ डॉ. इंद्रजीत पाण्डेय, सीएओ धनपत कुमार, लोनिवि के ईई हितेश कांडपाल, एनएच के विभोर गुप्ता आदि मौजूद रहे। --

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...