Champawat News: वारंटी को खटीमा से हिरासत में लिया
चम्पावत, अक्टूबर 30 -- Champawat News: योगेश जोशी, चम्पावत। दो अभियोग में वांछित चल रहे वारंटी को पुलिस ने खटीमा से हिरासत में लिया। टनकपुर के कोतवाल चेतन रावत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने धारा 138 एनआई एक्ट (परक्राम्य लिखत अधिनियम) के तहत दर्ज दो अभियोग में लंबे समय से फरार चल रहे 68 वर्षीय दर्शन सिंह निवासी पूर्णापुर, झनकट, खटीमा को दबोचा है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया। टीम में एसआई कुशल सिंह नगरकोटी और हेड कांस्टेबल रियाज अहमद शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.