Champawat News: वन विभाग सूखे-गिरे पेड़ों की नीलामी करेगा
चम्पावत, अगस्त 6 -- Champawat News: योगेश जोशी,चम्पावत। वन विभाग जिले के विभिन्न पंचायती वनों में सूखे-गिरे पेड़ों की नीलामी करेगा। विभिन्न वन पंचायतों में खैर और चीड़ के सूखे, गिरे और उखड़े पेड़ों की नीलामी की जाएगी। वन पंचायत भनार, सल्ली, लड़ाबोरा और मैरोली में लकड़ी की नीलामी प्रक्रिया शुरू की गई है। उप प्रभागीय वनाधिकारी सुनील कुमार के अनुसार विभिन्न वन पंचायतों में वन पंचायत नियमावली के तहत पंचायती वनों में वाणिज्यिक बिक्री के माध्यम से सूखे और गिरे पेड़ों के विदोहन के आवेदन पत्र प्राप्त हुए हैं। नियमावली के तहत सूखे-गिरे पड़ों और अन्य वन उपज की नीलामी और बिक्री की कार्यवाही सहायक वन संरक्षक की ओर से 19 अगस्त को की जानी है। जिसमें वन पंचायत भनार में खैर के सूखे खड़े, गिरे एवं उखड़े पेड़ों की नीलामी की जाएगी। इसके अलावा वन पंचायत सल्ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.