Champawat News: वंदेमातरम की वर्षगांठ पर कार्यक्रम हुआ
चम्पावत, अगस्त 8 -- Champawat News: चम्पावत। एसएसबी पंचम वाहिनी में वंदेमातरम की 150वीं वर्षगांठ पर तृतीय चरण के कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ। तीसरा चरण सात से 15 अगस्त तक होगा। इस दौरान अधिकारियों और जवानों ने वंदेमातरम गीत का गायन किया। कार्यवाहक कमांडेंट शिव राम और उप कमांडेंट करन चौहान ने वंदेमातरम गीत के गौरवशाली इतिहास की जानकारी दी। बाद में वाहिनी परिसर में 200 पौधों का रोपण किया गया। यहां उप कमांडेंट सुदेश कुमार, व नवनीत कुमार यादव, हुकुम चंद, प्रमोद गुप्ता आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- वंदेमातरम की वर्षगांठ पर कार्यक्रम हुआ यह भी पढ़ें- वंदे मातरम् के 150 वर्ष पर निकाली तिरंगा यात्रा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.