चम्पावत, सितम्बर 10 -- Champawat News: योगेश जोशी, लोहाघाट। नगर लोहाघाट में 15 सितंबर से होने वाले गणेश महोत्सव के आयोजन को लेकर बैठक की गई। इस दौरान महोत्सव को भव्य बनाने पर निर्णय लिया गया। गणेश महोत्सव समिति के अध्यक्ष अमित जुकरिया की अध्यक्षता में महोत्सव के कार्यक्रम की रुपरेखा तय की गई। निर्णय लिया कि 15 सितंबर से रामलीला मैदान में दस दिवसीय गणेश महोत्सव के दौरान शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव के शुभारंभ में ऋषेश्वर महादेव मंदिर से कथा स्थल रामलीला मैदान तक कलश यात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद प्रतिदिन अपराह्न 2:30 बजे से शाम 6 बजे तक शिव महापुराण कथा का आयोजन होगा। कथा का प्रवचन कथावाचक कमल शिव योगी करेंगे। 24 सितंबर को हवन तथा 25 सितंबर को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। बैठक का संचालन अमित शाह ने किया। बैठक में सुशी...