Champawat News: लोहाघाट में विजयादशमी धूमधाम से मनाई
चम्पावत, अक्टूबर 20 -- Champawat News: लोहाघाट। लोहाघाट नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में विजया दशमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। श्रद्धालुओं ने विभिन्न देवालयों में पूजा-अर्चना नौ दिनों तक व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं ने कन्या पूजन कर पारायण किया। लोहाघाट के सुंई, बिशंग, रायनगर चौड़ी, डैंसली, कोयाटी, भुमलाई और फोर्ती आदि गांवों में लोगों ने पूजा अचर्ना की। गलचौड़ा बाबा मंदिर में भंडारा लगाया। यहां भंडारे से पूर्व मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान हुए। यहां योगेश ओली, मयंक ओली, गोविंद चतुर्वेदी, मोहन सक्टा, विवेक ओली, गौरव जोशी, कपिल जोशी, गौरव पांडेय, तनुज पुजारी, गौरव पांडेय, नवल चतुर्वेदी, रवि चतुर्वेदी, प्रकाश पांडेय, सुधीर चतुर्वेदी, विपिन पांडेय, विनोद जुकरिया, कुलदीप ओली मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.