चम्पावत, अक्टूबर 15 -- Champawat News: जगदीश राय,लोहाघाट। लोहाघाट नगर में रामलीला जारी है। चौथे दिन मंथरा-कैकई संवाद, दशरथ-कैकई संवाद और राम वनवास आदि प्रसंगों का मंचन किया गया। बुधवार रात हुई रामलीला में राजा दशरथ के पात्र जगदीश जोशी और कैकई के पात्र हेमा बिष्ट ने दमदार अभिनय किया। राम के पात्र नवनीत पांडेय, लक्ष्मण के हृदयांश और सीता के पात्र प्रज्ञा मेहता ने प्रभावित किया। यहां समिति अध्यक्ष जीवन सिंह मेहता, नरेश राय ने, प्रहलाद मेहता, मुकेश साह, विपिन वर्मा, जीवन गहतोड़ी, आनंद पुजारी, अजय कलखुड़िया, जीवन कलौनी, ईश्वरी साह, पारस जुकरिया, क्षितिज जुकरिया, कीर्ति बगौली, कैलाश बगौली, हरीश मेहता, दीपक सुतेड़ी, किशोर चतुर्वेदी, सुधा खर्कवाल,किरन पुनेठा,सरोज पुनेठा,रेखा पुजारी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Gangapar News: राम के बन जाते ही दशरथ के ...