चम्पावत, जुलाई 12 -- Champawat News: जगदीश, लोहाघाट। नगर पालिका क्षेत्र में स्वामी विवेकानंद रजत जयंती पार्क का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। करीब 88 लाख रुपये की लागत से बनने वाला यह पार्क आने वाले समय में शहरवासियों के लिए सैर, मनोरंजन और हरियाली का केंद्र बनेगा। नगर पालिका के ईओ सौरभ नेगी ने बताया कि रैन बसेरा के पास बने रहे रजत जयंती पार्क को आधुनिक स्वरूप दिया जाएगा। जिसमें आकर्षक फाउंटेन, सिंथेटिक टाइल्स, आर्टिफिशियल ड्रैगन, वाटर कूलर, हरे-भरे ग्रास लॉन सहित कई सुविधाएं विकसित की जाएंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...