चम्पावत, जुलाई 18 -- Champawat News: जगदीश राय, लोहाघाट। लोहाघाट में यूकेडी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। उन्होंने उपजिला अस्पताल लोहाघाट से आठ चिकित्सकों का तबादले पर नाराजगी जताई। एक सप्ताह में तबादला निरस्त न होने पर अस्पताल में तालाबंदी का निर्णय लिया। लोहाघाट अस्पताल में शनिवार को यूकेडी के जिला प्रभारी प्रहलाद मेहता के नेतृत्व कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि एक साथ विशेषज्ञ सहित आठ चिकित्सकों का तबादला कर दिया है। उनके बदले अभी तक यहां पर कोई भी चिकित्सक नहीं आया है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि ऐसी स्थिति में लोहाघाट अस्पताल फिर से रेफर सेंटर बनने वाला है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि वह एक सप्ताह का स्वास्थ्य विभाग को अल्टीमेटम दिया जा रहा है। शीघ्र डॉक्टर नही आने पर अस्पताल में तालाबंदी की जाएगी। प्रदर्शन करने वालों में ...