चम्पावत, जुलाई 7 -- Champawat News: जगदीश, लोहाघाट। लोहाघाट में मास्टर प्लान को लेकर बैठक हुई। इस दौरान नगर को संवारने को लेकर चर्चा की गई। नागरिक 30 जुलाई तक सुझाव और आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं। लोहाघाट पालिका सभागार में मंगलवार को बैठक हुई। डीएम मनीष कुमार ने बताया कि मास्टर प्लान में पालिका क्षेत्र के साथ कोलीढेक, कलीगांव, पाटन-पाटनी, पऊ आदि क्षेत्र प्रस्तावित किए गए हैं। बताया कि मास्टर प्लान का उद्देश्य पूरे क्षेत्र का योजनाबद्ध विकास करना है। जिससे भविष्य में सुविधाओं का विस्तार किया जा सके। कहा कि मास्टर प्लान से कृषि और बागवानी कार्यों पर असर नहीं पड़ेगा। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: दो साल बाद भी विस्तारित क्षेत्र का मास्टर प्लान नहीं, 18 जुलाई तक कंसल्टेंट फर्म के प्रस्ताव मांगे

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...