चम्पावत, अगस्त 13 -- Champawat News: जगदीश राय, लोहाघाट। लोहाघाट में लोगों ने तिरंगा यात्रा रैली निकाली। रैली में पूर्व सैनिक, छात्र-छात्राएं और स्थानीय लोगों ने हिस्सा लिया। गुरुवार को भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष गिरीश कुंवर के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली। रैली शिशु मंदिर मीना बाजार, राय चक्की, शीतला माता मंदिर, स्टेशन बाजार, खड़ी बाजार, गांधी चौक से रामलीला मंच तक निकाली। यहां दर्जाधारी सुभाष बगौली, पूर्व विधायक पूरन फर्त्याल, पालिकाध्यक्ष गोविंद वर्मा, राजेन्द्र गड़कोटी, सतीश पांडे, निर्मल माहरा, योगेश मेहता, चन्द्रशेखर बगौली, जीवन गहतोड़ी, कै. आरएस देव, कै.रघुवर सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष मनीष जुकरिया, गोविंद बोहरा, गौरव पांडे, अर्जुन मेहरा, बलवंत गिरी, सूरज कुमार, मोहन पाटनी, लोहित खोलिया, गिरीश माहरा, निक्कू जोशी, कीर्ति बगौली, तीलू...