Champawat News: लोहाघाट में कांवड़ियों का स्वागत किया गया
चम्पावत, अगस्त 9 -- Champawat News: जगदीश राय, लोहाघाट। शिवालय मंदिर में गोमुख से पवित्र गंगाजल लेकर आए कांवड़ियों का स्वागत किया गया। बिशंग क्षेत्र के अशोक फर्त्याल, राजेंद्र फर्त्याल, गोविंद मुरारी और त्रिलोक गोमुख से 11 दिन की यात्रा पूरी कर गंगाजल लेकर लोहाघाट पहुंचे। गोमुख से गंगाजल लेकर लौटे कांवड़ियों के पहुंचने पर शिवालय मंदिर में श्रद्धालुओं ने उनका स्वागत कर यात्रा की सफलता पर शुभकामनाएं दीं। शिवालय मंदिर के पुजारी लक्ष्मण सिंह ने कांवड़ियों का स्वागत करते हुए भगवान शिव की आराधना और गंगाजल की महिमा का वर्णन किया। इस दौरान तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित शाम्भवी मुरारी भी मौजूद रहीं और उन्होंने कांवड़ियों का स्वागत किया। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: कांवड़ियों का जत्था फर्रुखाबाद के लिए रवाना कांवड़ियों ने बताया कि सोमवार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.