चम्पावत, नवम्बर 14 -- Champawat News: जगदीश चंद्र राय, लोहाघाट। लोहाघाट में कांग्रेस की जनसभा 18 नवंबर को होगी। इसको लेकर कार्यकर्ताओं ने बैठक में विचार विमर्श किया। विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने बताया कि जनसभा को प्रदेश प्रभारी शैलजा और वरिष्ठ नेता यशपाल आर्य संबोधित करेंगे। जन सभा को लेकर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई। बैठक में नगर अध्यक्ष अमर सिंह कोटियाल, प्रकाश माहरा, भगीरथ भट्ट, डॉ. महेश ढेक, सुरेश ढेक, केपी ढेक, शैलेंद्र राय, चांद बोहरा, प्रदीप देव, विजय ढेक, मान महंत, अशोक मेहता और सोबन राम आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...