चम्पावत, अक्टूबर 20 -- लोहाघाट और कर्णकरायत में रामलीला Champawat News: लोहाघाट। लोहाघाट नगर में रामलीला जारी है। यहां लक्ष्मण शक्ति तक की लीला का मंचन किया गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि डीएम मनीष कुमार ने किया। इस दौरान अंगद रावण संवाद ने सबका मन मोह लिया। लोहाघाट की रामलीला में सोमवार रात अंगद रावण संवाद और लक्ष्मण शक्ति की लीला का मंचन किया गया। अंगद के पात्र शिक्षक गिरीश राय और रावण के पात्र आशु वर्मा के अभिनय की दर्शकों ने सराहना की। राम के पात्र नवनीत पांडेय ने विलाप का शानदार अभिनय किया। नरेश राय के संचालन में हुए कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि बार संघ अध्यक्ष भाष्कर मुरारी, व्यापार मंडल अध्यक्ष मनीष जुकरिया, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सतीश पांडेय, कमेटी अध्यक्ष जीवन मेहता, मुकेश साह, प्रहलाद मेहता, कैलाश बगौली, विपिन वर्मा, आनंद पुजार...