Champawat News: लोहाघाट के छमनिया में गुलदार की दहशत
चम्पावत, सितम्बर 9 -- Champawat News: जगदीश राय,लोहाघाट। ग्राम पंचायत सुंई पऊ के छमनिया तोक क्षेत्र में गुलदार दिखाई देने से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। लोगों ने वन विभाग से सुरक्षा की गुहार लगाई है। बुधवार सुबह गुलदार आईटीबीपी आवासीय परिसर के पास टहलता दिखाई दिया। इससे मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों में दहशत फैल गई। ग्रामीण जगदीश चंद्र, दया किशन, महेश चंद्र, भुवन चंद्र, प्रकाश सिंह, हरीश चंद्र, विवेक कुमार, सतीश चंद्र आदि ने बताया बीते वर्षों से यहां गुलदार का आतंक बना हुआ है। दो साल पूर्व आईटीबीपी के जवानों पर गुलदार झपटा था। यहां एक बार फिर से गुलदार की चहल कदमी बढ़ने लगी है। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और गुलदार के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है। रेंजर रमेश चंद्र पांडे ने क्षेत्रवासियों से सतर्कता बरतने क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.