चम्पावत, सितम्बर 24 -- Champawat News: योगेश जोशी, चम्पावत। डीएम मनीष कुमार ने लंबित वादों का शीघ्र और समय से निस्तारण करने के निर्देश दिए हैं। मासिक स्टाफ बैठक में उन्होंने राजस्व और प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा की। चम्पावत कलक्ट्रेट में गुरुवार को मासिक स्टाफ बैठक हुई। बैठक में राजस्व वसूली, राजस्व एवं फौजदारी वाद, राजस्व भवनों के निर्माण, सम्मन, नोटिस तामील, चरित्र सत्यापन, फार्मर रजिस्ट्री, डिजिटल क्रॉप सर्वे आदि की समीक्षा की। उन्होंने सभी तहसीलदार और एसडीएम को राजस्व वादों का निस्तारण करने के निर्देश दिए। राजस्व वसूली में तेजी लाने और चरित्र सत्यापन से संबंधित आवेदनों को तत्काल निपटाने को कहा। किसानों से जुड़े रिकॉर्ड समय पर अपडेट करने और अंश निर्धारण के मामलों का नियमानुसार निस्तारण करने के निर्देश दिए। बैठक में एडीएम केएन गोस्वामी...