Champawat News: रोडवेज बस खराब हुई, यात्री परेशान
चम्पावत, नवम्बर 25 -- Champawat News: चम्पावत। लोहाघाट में पिथौरागढ़ डिपो की बस खराब हो गई। इससे बस में सवार 20 यात्रियों को दिक्कत झेलनी पड़ी। आए दिन बसों के खराब होने से लोगों में नाराजगी है। मिली जानकारी के अनुसार रोडवेज बस टनकपुर से पिथौरागढ़ जा रही थी। लोहाघाटसे करीब चार किमी दूर राईकोट कुंवर के पास बस में खराबी आ गई। बस के स्टाफ ने बताया कि वाहन का इंजेक्टर खराब हो गया। स्टाफ ने खराब इंजेक्टर को ठीक करने की कोशिश की। लेकिन बस में आई खामी को दूर नहीं किया जा सका। इससे यात्रियों को दिक्कतें झेलनी पड़ी। बाद में दूसरे वाहन से यात्रियों को गंतव्य को रवाना किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.