चम्पावत, अगस्त 6 -- Champawat News: जगदीश राय, लोहाघाट। मुख्यमंत्री श्रमिक स्वास्थ्य योजना के तहत श्रम विभाग ने रायनगर चौड़ी गांव में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया। जिसमें श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जिला समन्वयक जितेंद्र शर्मा ने बताया कि शिविर में श्रम विभाग में पंजीकृत करीब 62 श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। उन्होंने बताया कि डिजिटल मशीन से बीपी, हाइट, वेट, पल्स, टेंपरेचर, एक्सरे, पीएफटी, कान और त्वचा समेत 44 प्रकाश की जांच की गई। आयोजन में पूर्व प्रधान जितेंद्र राय, नीरज राय, आशा भट्ट, रोहन सार्की, सूरज अधिकारी, मो.आफताब, पवन करायत, सौरभ कापड़ी ने सहयोग किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...