Champawat News: राज्य स्तरीय बाल विज्ञान महोत्सव में चम्पावत का परचम
चम्पावत, अक्टूबर 11 -- Champawat News: चम्पावत। उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के तत्वावधान में आयोजित राज्य स्तरीय पंचम सीमांत पर्वतीय जनपद बाल विज्ञान महोत्सव का आयोजन बागेश्वर में किया गया। राज्य स्तरीय महोत्सव में जनपद चम्पावत की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त कर जनपद का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग हिंदी कविता पाठ में ओपीएस लोहाघाट की श्रेया पांडेय, जूनियर वर्ग अंग्रेजी कविता पाठ में ओपीएस लोहाघाट की चंद्रांशी राय, सीनियर वर्ग विज्ञान मॉडल में जीआईसी लोहाघाट के सचिन कुमार तथा सीनियर वर्ग विज्ञान ड्रामा में उदयन इंटरनेशनल चम्पावत ने प्रथम स्थान हासिल किया। जिला समन्वयक नवीन पंत ने बताया कि सभी प्रतिभागियों को यूकॉस्ट के महानिदेशक प्रो. दुर्गेश पंत ने सम्मानित किय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.