चम्पावत, नवम्बर 14 -- Champawat News: योगेश जोशी, चम्पावत। टनकपुर में भाजयुमो ने राज्य आंदोलनकारियों को सम्मानित किया। पालिका सभागार में मुख्य वक्ता राज्य आंदोलनकारी संजय जोशी ने आंदोलन के संघर्षों को याद किया। मोर्चा जिलाध्यक्ष मुकेश जोशी ने कहा कि उत्तराखंड राज्य संघर्ष और बलिदान से बना है। राज्य आंदोलनकारी धर्मानंद पांडेय, गंगा गिरी गोस्वामी, रवीश गड़कोटी, गीता कलौनी, हरीश कलौनी और हयात सिंह बिष्ट को शॉल ओढ़ाया। जिला महामंत्री जतिन देउपा के संचालन में हुए कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि विधायक प्रतिनिधि दीपक रजवार, दर्जाधारी हेमा जोशी व शिवराज सिंह कठायत, मंडल अध्यक्ष तुलसी कुंवर, राजेंद्र सिंह, सोनम सोनकर, सुमित नायक, सनी यादव, हरीश जोशी, राहुल कश्यप आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Champawat News: संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करें यह भी पढ़ें- ...