चम्पावत, अगस्त 11 -- Champawat News: चम्पावत। चम्पावत के फुंगर गांव में एक रसोई गैस सिलेंडर में आग गई। आग लगने से किचन में रखा सामान जल गया। फायर यूनिट से सिलेंडर में लगी आग बुझाई। मिली जानकारी के अनुसार फुंगर में पूरन सिंह के रसोई गैस सिलेंडर में आग लग गई। परिवार के लोगों ने घटना की जानकारी फायर यूनिट को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने जलते हुए सिलेंडर की आग बुझाई। पीड़ित ने प्रशासन से आग से हुए नुकसान का मुआवजा देने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...